What is Satta Matka and how to play?

भारत में सट्टा (satta) कई दशक पहले से खेला जा रहा है, हालाँकि बदलते समय के अनुसार सट्टा खेलने का तरीका जरूर बदला है| वैसे भारत में किसी भी प्रकार का जुआ या सट्टा गैर क़ानूनी है लेकिन फिर भी भारत में सट्टे का बाजार बहुत तेजी से फैल रहा है| वर्तमान में आपको लगभग सभी शहरो में सट्टा खेलने वाले इंसान आसानी से मिल जाएंगे| लेकिन कुछ इंसान ऐसे भी होते है जिन्होंने कभी सट्टा का नाम नहीं सुना है या उन्हें सट्टा का नाम तो पता होता है लेकिन सट्टा कैसे खेला जाता है इसके बारे में जानकारी नहीं होती है| अगर आपको सट्टा मटका के बारे में जानकारी नहीं है तो परेशान ना हो आज हम अपने इस पेज में आपको सट्टा मटका के बारे में अहम जानकारी जैसे सट्टा मटका काया है और सट्टा मटका कैसे खेला जाता है? इत्यादि उपलब्ध करा रहे है

सट्टा मटका गेम क्या है? (Satta Matka Game Kya hai)

भारत में आपको अनेको प्रकार के खेल देखने को मिलते है लेकिन कुछ गेम ऐसे होते है जिन पर भारत सरकार ने प्रतिबंध लगा रखा है| प्रतिबंध लगने के बावजूद ऐसे खेल भारत में काफी ज्यादा खेले जा रहे है, ऐसा ही एक खेल है सट्टा मटका (Satta Matka)| इस खेल में एक मटके के अंदर नंबर लिखी पर्ची डाली जाती है फिर रेंडमली एक पर्ची निकाली जाती है जो पर्ची निकाली जाती है उस पर एक नंबर लिखा होता है| उस नंबर को विजेता नंबर घोषित किया जाता है, जितने भी इंसानो ने उस नंबर पर पैसा लगाया होता है उन्हें पैसा बड़ा कर दे दिया जाता है| चलिए अब हम आपको आसान भाषा में समझाते है, एक मटके में जीरो से लेकर नौ अंक तक लिखी हुई दस पर्ची डाल दी जाती है| अलग अलग इंसान 0 से लेकर 9 नंबर तक पैसा लगाते है| फिर मटके में से एक पर्ची निकाली जाती है मान लीजिए 7 नंबर की पर्ची निकली तो जितने इंसानो ने 7 नंबर पर पैसा लगाया होगा उन्हें उनका पैसा बड़ा कर दे दिया जाता है| इसी तरह से सट्टा मटका गेम में दो अंक और तीन अंको का खेल खेला जाता है| दो और तीन अंको के खेल में सिंगल से ज्यादा पैसा मिलता है|

सट्टा मटका गेम की शुरुआत कब हुई? (When did Satta Matka game start?)

भारत में सट्टे की शुरुआत वर्ष 1950 से हो गई थी| उस समय पर भारत में कपास का निर्यात काफी ज्यादा हुआ करता था| कपास कितने प्राइस पर खुलेगी और कितने प्राइस पर बंद होगी इस बात पर सट्टा लगाया जाता था, कपास की कीमत न्यूयॉर्क कॉटन एक्सचेंज तय करता था| न्यूयॉर्क कॉटन एक्सचेंज कपास की ओपनिंग और क्लोजिंग प्राइस टेलीप्रिंटर के जरिए बॉम्बे कॉटन एक्सचेंज को भेजता था| बॉम्बे कॉटन एक्सचेंज से कपास की कीमत की जानकारी सट्टा लगाने वालो को मिलती थी| जब कपास की कीमतों पर सट्टा बड़ी मात्रा में लगने लगा तब पुलिस ने सट्टा खेलने वाले और सट्टा खिलाने वालो के खिलाफ सख्त कार्यवाही की| जिससे सट्टा मार्किट को बहुत ज्यादा नुक्सान पहुँचा और बॉम्बे से लगभग सभी सटोरिए भाग गए|

उसके बाद वर्ष 1962 में कल्याण भगत ने सट्टा मटका की शुरुआत की, कल्याण भगत के द्वारा शुरू किया गया नया सट्टा लोगो को बहुत ज्यादा पसंद आया| कल्याण भगत गुजरात के रहने वाले थे जो काम के सिलसिले में मुंबई आए थे| बहुत जगह नौकरी करने के बाद कल्याण भगत ने सट्टे में अपनी किस्मत आजमाई, उनके द्वारा बनाया गया सट्टा मटका गेम बेहद कम समय में बहुत तेजी से प्रसिद्ध होने लगा| इस खेल में कल्याण भगत जी मटके में नंबर लिखी हुई पर्ची डाल देते है, उसके बाद कई सारे लोगो के बीच में एक पर्ची निकाली जाती थी| पर्ची में लिखे नंबर को विजेता नंबर घोषित कर दिया जाता था|

कल्याण भगत जी के सट्टा मटका की प्रसिद्धि देख इस खेल में रतन खत्री की एंट्री हुई| रतन खत्री ने भी भगत जी जैसे ही वर्ली सट्टा मटका खेल की शुरुआत की| धीरे धीरे दोनों मटके खेल मुंबई में प्रसिद्ध हो गए, ऐसा माना जाता है की उस समय पर सट्टा मटके का बिजनेस 500 करोड़ रूपए से ऊपर होता था| सरकार की नजर जब इस बिजनेस पर पड़ी तो सरकार ने पुलिस को कार्यवाही करने का आदेश दिया, एक बार फिर सट्टा मार्किट लगभग बंद करा दिया गया| उसके बाद सट्टा मालिकों ने अपने इस खेल को ऑनलाइन करने का निर्णय लिया| वर्तमान में आपको बहुत सारी वेबसाइट और एप्लिकेशन दिखाई देंगी जो ऑनलाइन सट्टा मटका गेम खिलाती है|

सट्टा मटका गेम में इस्तेमाल होने वाले महत्वपूर्ण शब्द (Important words used in Satta Matka game)

जितने भी इंसान सट्टा मटका गेम खेलते है उन्हें इस गेम के बारे में पूर्ण जानकारी होती है| लेकिन जिन्होंने कभी मटका गेम नहीं खेला है उन्हें इस गेम के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं होती है, अगर आप सट्टा मटका खेल को खेलना चाहते है तो आपको कुछ शब्दों में जानकारी होना बहुत ज्यादा जरुरी है| चलिए अब हम आपको सट्टा मटका में इस्तेमाल होने वाले कुछ महत्वपूर्ण शब्दों के बारे में बताते है

ओपन और क्लोज रिजल्ट

अगर आप सट्टा मटका गेम खेलना चाहते है तो आपको ओपन और क्लोज रिजल्ट के बारे में जानकारी होना बेहद जरुरी है| सट्टा मटका खेल जिस नंबर पर ओपन होता है उसे ओपन रिजल्ट और जिस नंबर पर क्लोज होता है उसे क्लोज रिजल्ट कहा जाता है|

सट्टा मटका

जिस मटके के अंदर पर्ची भरी जाती है उसे सट्टा मटका कहते है| आमतौर पर यह मटका मिटटी का बना होता है| पर्ची भरे हुए मटके में से एक पर्ची निकाली जाती है और उस पर्ची पर लिखे नंबर को विजेता नंबर घोषित किया जाता है|

सिंगल

अगर आप पहली बार मटका गेम खेल रहे है और आप कम पैसे कमाना चाहते है तो आपको सिंगल नंबर खेलने की सलाह दी जाती है| सट्टा मटका गेम में सिंगल का मतलब होता है 0 से लेकर 9 के बीच कोई भी संख्या पर पैसा लगाना| जब मटका खुलता है तो विजेता नंबर में आपका नंबर आता है तो आपको पैसा मिलता है| सट्टा मटके खेल में सिंगल नंबर आने पर 10 गुना ज्यादा पैसा मिलता है|

पेयर या जोड़ी लगाना

ऊपर आपने सिंगल के बारे में जाना, अब हम आपको सट्टा मटके गेम में इस्तेमाल होने वाले दूसरे शब्द पेयर या जोड़ी के बारे में बताते है| इस खेल में पेयर या जोड़ी का मतलब है दो संख्या वाली संख्या अर्थात 00 से लेकर 99 तक के बीच की कोई भी संख्या पर पैसा लगाना| अगर आपकी जोड़ी आ जाती है तो आपको सिंगल से काफी ज्यादा अर्थात 100 गुना पैसा मिलता है|

पत्ती या पन्ना लगाना

अगर आप सट्टा मटका खेल से बहुत ज्यादा पैसा कमाना चाहते है तो पत्ती या पन्ना पर पैसा लगाना चाहिए| इस खेल में पट्टी या पन्ना का मतलब होता है तीन अंको वाली किसी भी संख्या का चयन करना| अगर आपके द्वारा लगाई गई तीन अंको की संख्या विजेता घोषित होती है तो आपको बहुत सारा पैसा मिलता है| सट्टा मटका खेल में तीनो अंक आने पर आपको 150 गुना अधिक पैसा प्राप्त होता है|

सट्टा मटका गेम खेलना चाहिए या नहीं? (Should one play Satta Matka game or not?)

कुछ इंसानो के मन में यह सवाल रहता है की उन्हें सट्टा मटका गेम खेलना चाहिए या नहीं? तो हम आपको बता दें की अगर आप जिंदगी में कुछ करना चाहते है या बहुत तेजी से पैसा कमाना चाहते है तो आपको सट्टा मटका गेम खेलना चाहिए| सट्टा मटका गेम ही आपको रातो रात अमीर बना सकता है, हालाँकि यह भी सच है की सट्टा मटका गेम में रिस्क भी है| सट्टा मटका गेम लोगो को अपनी तरफ बहुत तेजी से आकर्षित करता है क्योंकि इसमें रिस्क कम मुनाफा ज्यादा है| अगर आपकी किस्मत आपके साथ है तो आप काफी कम पैसे लगाकर लाखो रूपए आसानी से कमा सकते है|

भारत में कौन कौन से सट्टा मटका खेल चल रहे है? (Which Satta Matka games are running in India?)

सट्टे की शुरुआत में सट्टा ऑफलाइन खेला जाता था तो उस समय पर गिने चुने सट्टा खिलाने वाले हुआ करते थे| लेकिन जैसे जैसे सट्टा मटका खेल ऑनलाइन होता चला गया वैसे वैसे बाजार में सट्टा खिलाने वालो की संख्या में इजाफा होता चला गया| वर्तमान में कल्याण मटका और वर्ली मटका के अलावा कुबेर मटका, इंडियन मटका, सुपर डे मटका, मुधर मटका और दिल्ली किंग इत्यादि मटका चल रहे है| इन सभी मटका खेलो में आप ऑनलाइन आसानी से पैसा लगा सकते है|

सट्टा मटका किंग किसे कहा जाता है? (satta matka king kise kaha jata hai)

ऊपर आप सट्टा मटका खेल के बारे में पद चुके है कुछ लोगो के मन में यह सवाल होता है की सट्टा मटका किंग कौन है? तो हम आपको भारत में सट्टा मटका किंग की उपाधि सिर्फ रतन खत्री और कल्याण भगत जी को दी गई है| इन दोनों को आप सट्टा मटका गेम के जनक भी कह सकते है|

निष्कर्ष - हम आशा करते है की आपको हमारे पेज सट्टा मटका गेम क्या है? में दी गई जानकारी पसंद आई होगी| अंत में हम आपको बता दें की सट्टा मटका गेम भारत में गैरकानूनी है| अगर आपको हमारे लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो तो इस पेज को अधिक से अधिक शेयर करके ऐसे लोगो के पास तक पहुँचाने में मदद करें जिन्हे सट्टा मटका गेम के बारे में जानकारी नहीं है या जो इंसान सट्टा मटका गेम खेलना चाहते है|